
आलिया भट्ट इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। अब वह अपनी नई कार की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री के कार कलेक्शन में एक नई और शानदार कार शामिल हो गई है।हाल ही में एक मशहूर फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेत्री की नई कार की झलक लोगों के साथ साझा की है। उनकी नई कार का नाम रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) है। उन्होंने यह कार खुद को गिफ्ट की है, जिसकी कीमत तीन करोड़ 81 लाख रुपये है।