गणतंत्र दिवस पर भारत नहीं आ रहे जो बाइडेन, खुद PM नरेंद्र मोदी ने दिया था न्योता

मेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत नहीं आ रहे। उन्हें भारत सरकार की ओर से इसका आमंत्रण मिला था, लेकिन अब अब तक जो बाइडेन के आने के प्लान की जानकारी नहीं मिली है।पूरी बात की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह बात कही है। जी-20 समिट के दौरान ही पीएम नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को द्विपक्षीय वार्ता में 26 जनवरी को भारत आने का न्योता दिया था। 26 जनवरी के आसपास ही भारत में क्वाड समिट का आयोजन भी होना है। सूत्रों का कहना है कि अब क्वाड समिट का आयोजन 2024 में ही बाद में होगा।खबर है कि फिलहाल भारत की ओर से क्वाड समिट के लिए नई तारीखों पर विचार चल रहा है। पहले तय की गई तारीख पर क्वाड पार्टनर्स के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।हालांकि गणतंत्र दिवस पर जो बाइडेन को मुख्य अतिथि बनाने को लेकर भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया था। लेकिन अमेरिकी राजदूत रिचर्ड गारसेटी ने सितंबर में इस बारे में जानकारी दी थी। इसके मुताबिक जी20 सम्मेलन के दौरान जब पीएम मोदी की बाइडेन से मुलाकात हुई थी तो पीएम ने उन्हें आमंत्रित किया था। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बाइडेन के अगले महीने भारत आने की उम्मीद अब नहीं है। इसके बाद भारतीय पक्ष क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए नई तारीखों पर विचार कर रहा है।

इस घटनाक्रम से भारतीय पक्ष भी असहज हालात में है। अब उसे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर किसी नेता की तलाश करनी होगी। अब इस आयोजन में छह हफ्ते से कुछ ही ज्यादा वक्त बचा है। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस का आमंत्रण स्वीकार नहीं करने के अमेरिकी प्रशासन के फैसले के पीछे कई वजहें हैं। इसके पीछे डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन की शुरुआत भी एक अहम बात है। बता दें कि बाइडेन भी दोबारा राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हैं। साथ ही साथ इजरायल-हमास के बीच युद्ध भी इसके पीछे एक बड़ा कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *