कांग्रेस का व्यवहार ठीक रहता तो मध्य प्रदेश में परिवर्तन हो जाता, इंडिया गठबंधन मीटिंग से पहले बोले अखिलेश

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हाल के चुनावों के जो परिणाम आए हैं, उससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा और ये परिणाम भाजपा के चिंता का विषय होना चाहिए।जनता का मूड परिवर्तन का है और एक प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का जो व्यवहार था वह वैसा न होता तो परिवर्तन वहां भी हो जाता।अखिलेश यादव ने यह बातें मंगलवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में कहीं। सपा प्रमुख ने कहा कि कल जब केन्द्र की सरकार के लिए चुनाव होगा तो जनता परिवर्तन क्यों नहीं चाहेगी? उत्तर प्रदेश में एनडीए को पीडीए 80 की 80 लोकसभा सीटों पर हरायेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार के पास गिनाने को अपना एक भी विकास कार्य नहीं है। मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव में सपा विकल्प बनने का काम करेगी।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रुपया बैंक कर्ज माफ कर दिया है लेकिन किसानों का 2 लाख करोड़ रुपये बैंक कर्ज नहीं माफ किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो किसानों का सारा बैंक कर्ज माफ किया जाएगा।भाजपा सरकार की विद्वेषपूर्ण नीतियों के कारण पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। पीडीए वर्ग को कितने नौजवानों को नौकरी मिली सरकार बताए। कितने विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलर इस वर्ग से है। विभिन्न विभागों में कितने अधिकारी पीडीए वर्ग के हैं। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की दुश्मन है। जातीय जनगणना से भाजपा इसलिए मुंह चुरा रही है।सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, झांसी में मेट्रो चलाने की बात कही थी, कहीं मेट्रों नहीं चली। लखनऊ में समाजवादी सरकार में मेट्रो जितनी दूर चली थी, भाजपा सरकार उससे आगे मेट्रो नहीं चला पाई। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कामकाज से निराश है। डिफेंस एक्सपो से क्या हासिल हुआ? मिसाइल बनाने का दावा था, सुतली बम तक नहीं बना पाए। चीन से आयात बढ़ा है। लोकल के लिए वोकल तो बस कहने भर की बात है। चीन को फायदा पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *