अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अहमदाबाद में ‘मानवाधिकार और सामाजिक न्याय’ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के होटल सिल्वर क्लाउड, आश्रम रोड में “मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय” विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (PFHR) द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय ने की।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना रहा।

सम्मेलन में कई प्रमुख अतिथियों एवं वक्ताओं ने भाग लिया और महिला अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी (किसान मोर्चा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मुकेश पांडेय, राष्ट्रीय निषाद पार्टी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक दिलीप सेन, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ गुजरात के संयोजक जनक ठक्कर, दंत चिकित्सक डॉ. स्मित पटेल, फिल्म निर्माता दिव्या पटेल, योग थेरेपिस्ट एवं कम्युनिटी वेलनेस लीडर ममता शाह तथा पूर्व सत्र न्यायालय के जज एवं एनआईए के लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन के आयोजन में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मुकेश श्रीमाली, पूर्व सदस्य जगदीश पंड्या, कार्यक्रम समन्वयक रमेश चंद्र तिवारी और पूर्व सदस्य मुकेश वैद्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की कन्वेंशन इंचार्ज मोनिका वाघेला रहीं।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और समाज में न्यायपूर्ण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समानता को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह सम्मेलन 8 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होटल सिल्वर क्लाउड, गांधी आश्रम, डांडी ब्रिज, आश्रम रोड, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *