
प्रयागराज महाकुंभ भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ हवाई अड्डे से प्रयागराज महाकुंभ आए। संगम पहुंचकर भूटान किंग ने ने मुख्यमंत्री योगी के साथ त्रिवेणी जी का पूजन अर्चन किया। साथ में मंत्री नंदगोपाल नंदी एवं स्वतंत्र देव सिंह जी भी उपस्थित रहे। मुख्य मंत्री जी ने कुंभ भेंटकर के स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वामी रामभद्राचार्य जी से मिलने भी गए एवं उनकी भागवत कथा के समापन सत्र में शामिल भी हुए।योगी जी ने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज में स्वामी रामभद्राचार्य जी के 251 कुण्डीय यज्ञ में मै अपने आपको सम्मिलित करके अभिभूत हूं। अब तक 22 दिनों में 38 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। योगी ने कहा कि सनातन धर्म मानव धर्म है। मानवता की सुरक्षा के लिए सनातन का सुरक्षित होना आवश्यक है। परन्तु कुछ लोगों को सनातन धर्म की यह उन्नति देखी नहीं जा रही है। इससे लोग संसद की भी मर्यादा को धूमिल कर रहे है। इन लोगों को तो महाकुम्भ आयोजन से ही आपत्ति थी। कहते थे कि इतना खर्च करने की क्या आवश्यकता है। ऐसे लोग सनातन धर्म एवं प्रयाग की वैश्विक उन्नति देखी नहीं जा रही है।