
(मथुरा)(ए.के.शर्मा) फिरौती के लिए अपने ही साथी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर कमलेश सिंह ने बताया कि साहिल पुत्र परवेज निवासी जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार, हर्ष पुत्र ब्रजेश निवासी गणेशधाम कालोनी थाना गोविन्द नगर मथुरा, लव पुत्र हरीबोल निवासीगण गली बीसआना डींगगेट अर्जुनपुरा थाना गोविंद नगर, कुश पुत्र हरीबोल निवासीगण गली बीसआना डींग गेट अर्जुनपुरा थाना गोविन्दनगर मथुरा को भिन्न भिन्न समय से भिन्न भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। घटना के सम्बन्ध में योगेश कुमार पुत्र स्व. शिवचरन सिंह निवासी लाल दरवाजा पुराना जवाहर स्कूल चौकी वृन्दावन गेट थाना गोविंद नगर ने तीन फरवरी को अपने पुत्र तरूण को स्कूटी लेने होण्डा शोरूम श्रीजी बाबा आश्रम जाने व वापस न आने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखकर व मोबाइल में भेजे गये मैसेज आदि से घटना का अनावरण किया गया। जिसमें चारों अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये तथा चारों की निशानदेही पर तरूण का शव राजीव एकेडमी के पास नाले से बरामद किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त कुश द्वारा अपने मित्र तरूण को सह अपराधी मित्र साहिल, हर्ष व लव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरिके से रुपये कमाने के लालच में तीन फरवरी को तरुण का अपहरण करने के उद्देश्य से हर्ष ने महाविद्या में अपने मकान में पार्टी करने के बहाने से बुलाया तथा साहिल की मोटरसाइकिल यूपी 85 सीपी 8769 पर कुश और हर्ष, तरूण को बैठाकर निवाड वाली फैक्ट्री के पीछे से लियाकत पैलेस के सामने वृन्दावन रोड पर ले आये तथा आगे से गली के माध्यम से गुरूद्वारा गोकुल रेस्टोरेन्ट की ओर से महाविद्या में लव और कुश के खाली मकान में जहां कोई नहीं रहता है ले आये। जहां साहिल व लव पहले से ही मौजूद थे। बहाने से तरूण का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। जिससे लव व कुश के घर की लोकेशन न आये तथा वापस घर आकर तरूण के परिवार से फिरौती मांगने की योजना बनाने लगे तो तरूण को शक हो गया। भागने की कोशिश करने लगा और चिल्लाने लगा तो उसको अन्दर वाले कमरे में पटक दिया और हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर दो जूट के बोरों में रखकर ऊपर से कागज का खाखी कार्टून में रखकर रस्सी से बांधकर साइकिल पर रखकर मसानी लिंक रोड होते हुए एनएच दो पर स्थित राजीव अकेडमी के किनारे मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर अन्दर नाले मे फेंक दिया। तरूण के घरवालों के साथ आकर उसको ढूँढवाने का नाटक करने लगे, तथा पुलिस की गतिविधियों पर ध्यान दे रहे थे।