इण्टरनेशनल टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

लखनऊ, 9 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की सात शिक्षकाओं ने इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया है। सी.एम.एस. की इन शिक्षिकाओं में सुश्री कीर्ति निगम, सुश्री बेनू अमर, सुश्री श्वेता प्रसाद, सुश्री सुबुही सैयद, सुश्री दीपिका शुक्ला, सुश्री सरिता पीवी एवं सुश्री शालिनी इपाधिसी शामिल हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने अलग-अलग विषयों में अपनी शिक्षण प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है, जिनमें सुश्री कीर्ति निगम ने मिडिल स्कूल कम्प्यूटर साइंस, सुश्री बेनू अमर ने मिडिल स्कूल इंग्लिश, सुश्री श्वेता प्रसाद ने मिडिल स्कूल सोशल स्टडीज, सुश्री सुबुही सैयद ने मिडिल स्कूल इंग्लिश, सुश्री दीपिका शुक्ला ने मिडिल स्कूल इंग्लिश, सुश्री सरिता पीवी ने मिडिल स्कूल मैथमेटिक्स एवं सुश्री शालिनी इपाधिसी ने मिडिल स्कूल मैथमेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन शिक्षिकाओं को बधाई दी है।सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *