सीरिया के अल-सोखना में आतंकवादी हमला, 53 मरे

भूकंप के झटकों के बाद अब सीरिया में आतंकी हमले की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सीरिया में पिछले एक साल में हुए सबसे घातक हमले में 53 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले को इस्लामिक स्टेट द्वारा अंजाम दिए जाने का भी खुलासा हुआ है। सीरिया में हुए हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

सीरिया के शहर अल-सोखना में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 53 लोगों की मौत हो गई। इस हमले को एक साल में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि हमले में 46 नागरिक और सात सैन्यकर्मी मारे गए। इसी दिशा में अब हमले के बाद मृतकों के शव लाए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *