भारत में चीता पुनर्वास के इतिहास में आज यानी शनिवार को एक और अध्याय जुड़ गया। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ चीतों को लाए जाने के करीब 5 महीने बाद दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीते भी भारत की धरती पर आ गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक तेंदुए को क्वारंटीन बाड़े में छोड़ा। उसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने एक-एक कर सभी तेंदुओं को छोड़ दिया।
