उत्तर प्रदेश उपचुनाव बसपा अकेले लड़ेगी, मायावती का ऐलान, आखिर क्यों फैसला?

त्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सभी जगह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। चुनाव आयोग की तरफ से कार्यक्रम का ऐलान होते ही मायावती ने इसका स्वागत किया और अपने इरादे साफ कर दिए।
कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले हरियाणा और इससे पहले 2019 के चुनाव में यूपी में सपा संग गठबंधन में लड़ने के बाद भी बसपा को खास फायदा नहीं हुआ था। अलबत्ता उसके वोटर दूसरी पार्टियों में जरूर छिटक गए थे। इसी को देखते हुए मायावती ने अब अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है।चुनावों की घोषणा के बाद बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। उन्होंने कहा कि चुनाव जितना कम समय में और जितना पाक-साफ हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार निर्वाचन आयोग पर ही है।अयोध्या की मिल्कीपुर में क्यों टली वोटिंग? UP में दस में से नौ सीटों पर ही चुनावबसपा प्रमुख ने कहा कि बसपा इन दोनों राज्यों (महाराष्ट्र और झारखंड) में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें बल्कि पूरी तरह बसपा से जुड़कर परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान तथा स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें।यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित, 13 को वोटिंग, 23 नवंबर को नतीजेमायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी तथा दमदारी के साथ लड़ेगी।उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव नहीं हो रहा है। इसके पीछे मामला इलेक्शन याचिका हाईकोर्ट में पेंडिंग होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *