सी.एम.एस. छात्रा आरना बाजपेयी नेशनल चैम्पियन

लखनऊ, 25 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-11 की मेधावी छात्रा आरना बाजपेयी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित पैक्ट स्टार कम्पटीशन में नेशनल चैम्पियन का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु आरना को पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आरना की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता के ग्रैण्ड फिनाले में देश भर के प्रतिष्ठित स्कूलों से 8 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें आरना ने पर्यावरण एवं रेन-वाटर हार्वेस्टिंग पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सवालों के सटीक जवाब देकर सभी को प्रभावित किया एवं पर्यावरण  संवर्धन, जल-संवर्धन एवं सामाजिक विकास के उत्तरोत्तर विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया। आरना ने अपने प्रस्तुतिकरण में मानवीय एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण का भरपूर प्रदर्शन करते हुए संदेश दिया प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का उचित एवं विवेकपूर्ण उपयोगा होना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की रचनात्मक सोच, स्वच्छ व सुन्दर पर्यावरण हेतु उसकी विचारशीलता एवं संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा करते सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *