“पहले आप खाइए”, बच्ची की जिद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खाई मिठाई, राखी के मौके पर दिल छू लेने वाला लम्हा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां एक मासूम बच्ची ने रक्षाबंधन के मौके पर उन्हें राखी बांधने आई। लेकिन इस दौरान जो नज़ारा देखने को मिला, वह हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आया। बच्ची ने राखी बांधने के बाद सीएम योगी से कहा – “पहले आप खाइए”, और तब तक मिठाई नहीं खाई जब तक उन्होंने खुद मिठाई नहीं खा ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर बच्चों के साथ आत्मीयता से मिलते हैं और उनकी मदद करते हुए देखे जाते हैं। इसी क्रम में, जब एक नन्हीं बच्ची ने उन्हें राखी बांधी, तो सीएम ने पहले उसे मिठाई खिलाने की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने जोर देकर कहा – “पहले आप खाइए”। पहले तो सीएम योगी मुस्कराए, फिर दोबारा बच्ची को मिठाई खिलाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची अपनी बात पर अड़ी रही।

अंततः मुख्यमंत्री ने बच्ची की बात मानते हुए मिठाई खाई और फिर बच्ची ने भी मिठाई खाई। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद भावुक और मधुर रहा।

चॉकलेट और पैसे भी दिए

इस मौके पर सीएम योगी ने बच्ची समेत अन्य बच्चों को चॉकलेट के पैकेट और पैसे भी दिए। इस तरह रक्षाबंधन का यह पल एक यादगार तस्वीर में बदल गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य और सीएम का स्वदेशी संदेश

यह मौका काकोरी एक्शन शताब्दी समापन समारोह का था, जहां सीएम योगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दीपावली जैसे त्योहारों पर विदेशी वस्तुएं नहीं, बल्कि स्वदेशी सामान ही खरीदें। उन्होंने कहा:

विदेशी वस्तुएं खरीदेंगे तो पैसा आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देगा। हमें अपने कारीगरों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाना होगा।

उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि यही समय है जब हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।

हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान

सीएम योगी ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने की भी अपील की और कहा कि यह बलिदानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *