डिंपल से कम मार्जिन से जीते अखिलेश यादव बोले- कन्नौज को धन्यवाद कि मैनपुरी से आगे नहीं निकले

उत्तर प्रदेश में सपा की जोरदार वापसी से अखिलेश यादव गदगद हैं। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद उन्होंने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कन्नौज की जनता का शुक्रिया अदा किया।सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा डिंपल यादव से कम मार्जिन से चुनाव जीतने पर कहा, ‘धन्यवाद देते हैं कि कन्नौज वालों को कि मैनपुरी से आगे नहीं निकले।’सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देने की जानकारी दी। साथ ही डिंपल यादव से कम मार्जिन से मिली जीत पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “कन्नौज वालों को बधाई और धन्यवाद, क्योंकि जितना हमें समय देना चाहिए था उतना हम समय नहीं दे पाए। हम औरों का भी प्रचार कर रहे थे और लड़ा रहे थे। जिसकी वजह से कन्नौज को समय नहीं दे पाए। लेकिन कन्नौज के लोगों ने एक-एक करके और पार्टी में जीत हुई उसमें ये धन्यवाद देते हैं कि कन्नौज वाले मैनपुरी से आगे नहीं निकले।” सोशल मीडिया पर अखिलेश का ये बयान वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि जहां अखिलेश यादव को 1 लाख 70 हजार से अधिक वोटों के मार्जिन से जीत मिली थी तो वहीं डिंपल यादव 2 लाख 21 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीती थीं।अखिलेश यादव से अधिक मार्जिन में जीती थीं डिंपल यादवलोकसभा चुनाव में मैनपुरी से डिंपल यादव ने बीजेपी के जयवीर सिंह को 221639 वोटों से हराया था। डिंपल यादव को 598526 वोट मिले थे, जबकि जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले थे। वहीं, अखिलेश यादव ने कन्नौज से बीजेपी के सुब्रत पाठक को 170922 वोटों के अंतर से हराया था। अखिलेश यादव को 642292 वोट मिले थे, जबकि सुब्रत पाठक को 471370 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *