सीएम योगी कल यूपी के दो जिलों का करेंगे दौरा, अधिकारियों की बड़ी बैठक लेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जुलाई को मेरठ और सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि आधिकारिक सूचना का इंतजार है। शासन से मौखिक सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मेरठ में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं।फिर 25 को मुख्यमंत्री मेरठ और गाजियाबाद का दौरा कर सकते हैं।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर आ रहे हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री पहले सहारनपुर में मंडलीय समीक्षा करेंगे। उसके बाद मेरठ में भी मंडलीय समीक्षा का कार्यक्रम है।मेरठ में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 24 को मेरठ आने की सूचना है। अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *