थैंक्सगिविंग वीकेंड के बाद आने वाला पहला सोमवार Cyber Monday (साइबर मंडे) कहलाता है। इसे खास तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था, ताकि लोग ब्लैक फ्राइडे की दुकानों वाली भीड़ के बजाय इंटरनेट पर भी शानदार डील्स का फायदा उठा सकें। शुरुआत में यह दिन सिर्फ टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की भारी छूट के लिए मशहूर था, लेकिन समय के साथ इसमें फैशन, फर्नीचर और अन्य कैटेगरीज भी शामिल हो गईं।
इस साल रहा रिकॉर्डतोड़ ऑनलाइन शॉपिंग डे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल का साइबर मंडे (27 नवंबर) अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग डे साबित हुआ है।
- खर्च: Adobe Analytics के मुताबिक, ग्राहकों ने इस साइबर मंडे पर करीब 12 अरब डॉलर तक खर्च किए हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 5.4% ज्यादा है।
- डिस्काउंट: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स पर करीब 30% तक और फर्नीचर पर लगभग 19% तक डिस्काउंट देखने को मिला।
Cyber Monday नाम कैसे पड़ा?
Brittanica के मुताबिक, Cyber Monday शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 2005 में नेशनल रिटेल फेडरेशन (NRF) ने किया था।
- ट्रेड का कारण: उस समय ऑफिस की इंटरनेट स्पीड घर के मुकाबले कहीं तेज होती थी, इसलिए लोग छुट्टियों के बाद काम पर लौटते ही ऑनलाइन शॉपिंग करने लगते थे।
- इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए इसे एक खास शॉपिंग डे के रूप में प्रमोट किया गया, ताकि यह ब्लैक फ्राइडे से अलग अपनी पहचान बना सके।
Black Friday और Cyber Monday में क्या फर्क है?
| विशेषता | Black Friday (ब्लैक फ्राइडे) | Cyber Monday (साइबर मंडे) |
| समय | थैंक्सगिविंग के तुरंत अगले दिन (शुक्रवार) | थैंक्सगिविंग वीकेंड के बाद पहला सोमवार |
| फोकस | मुख्य रूप से फिजिकल स्टोर और मॉल में खरीदारी (भीड़ वाली सेल) | पूरी तरह ऑनलाइन खरीदारी के लिए समर्पित |
| उद्देश्य | दुकानों को छूट देकर ग्राहकों से भरना। | ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देना। |
यह ऑनलाइन शॉपिंग फेस्ट अब अमेरिका से निकलकर कनाडा, ब्रिटेन, जापान और कई अन्य देशों में लोकप्रिय हो चुका है।