Varun Tej Son Name: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर वरुण तेज कोनिडेला और एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। विजयदशमी के खास मौके पर कपल ने अपने बेटे का नाम ‘वायुव तेज कोनिडेला’ रखा है। अब फैंस इस नाम का अर्थ जानने के लिए उत्सुक हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया नामकरण
वरुण तेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा—
“हमारे सबसे बड़े आशीर्वाद का अब एक नाम है।”
इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें बेटे के नाम और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई है।
क्या है ‘वायुव तेज’ का मतलब?
वीडियो में बताया गया कि ‘वायुव तेज’ ऐसा नाम है, जो अजेय शक्ति, भक्ति, साहस और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसमें भगवान हनुमान की आत्मा समाहित मानी जाती है। यानी यह नाम बल, पराक्रम और अध्यात्म का प्रतीक है।
नामकरण समारोह की तस्वीरें
कपल ने नामकरण समारोह से कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। लावण्या त्रिपाठी जहां सैफरन कलर की साड़ी में नजर आईं, वहीं वरुण तेज क्रीम कलर के कुर्ते में दिखाई दिए। दोनों बेटे संग बेहद प्यारे पलों को जीते दिखे।
शादी और मुलाकात की कहानी
- वरुण तेज और लावण्या की पहली मुलाकात फिल्म ‘मिस्टर’ (2017) के सेट पर हुई थी।
- लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 1 नवंबर 2023 को इटली में शादी की।
- इसी साल 10 सितंबर 2025 को कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया।
मेगा फैमिली से ताल्लुक
वरुण तेज मेगास्टार चिरंजीवी के भतीजे और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू के बेटे हैं। बेटे के नाम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।