उत्तराखंड में यूसीसी लागू, अब पूरे देश की बारी, बरेली में बोले सीएम धामी,

त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुर्मांचल नगर के अल्मा मातेर स्कूल में जनसभा की। भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार के लिए मतदान की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, नाथ नगरी की देवतुल्य जनता सहज सरल छत्रपाल को वोट करे।आप लोगों से समर्थन मांगने आया हूँ। आपका एक-एक वोट मोदी को मजबूत करेगा। उन्हें ताकत देगा। 7 मई को कितनी भी गर्मी हो, सभी को वोट दिलाने ले जाएं। जो पहले दूसरी पार्टी को वोट देते थे, वो अब उदासीन हैं उनको भी ले जाएं। आधी आबादी मात्र शक्ति के लिए पूरा कानून लाने का काम आपके पूर्वाजों की धरती उत्तराखंड से हुआ है। यह गौरव हर उत्तराखंडी को मिला है। मोदी के नेतृत्व में यूसीसी उत्तराखण्ड में लागू हुआ।

हमने चुनाव में कहा था कि देवभूमि में हर वर्ग जाति के लिए एक ही कानून लाएंगे। उतराखण्ड की जनता ने हमारा साथ दिया। देश में मोदी की सभी गारंटी पूरी हुई। देवभूमि में यूसीसी पूरा हुआ। अब पूरे देश में यूसीसी को लाया जाएगा। तीसरी बार पीएम बनेंगे तो देश में एक समान कानून लागू होगा। पीएम का देशभूमि से लगाव है। हेमकुंड में रोप वे, चार धाम विकसित हो रहे। 2022 में 46 लाख लोग चार धाम गए थे। 2023 में 56 लाख हो गए। अभी तक 20 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *