यूपी के किसानों के लिए बड़ी राहत: बढ़ी MSP, 1 अक्टूबर से शुरू होगी मोटे अनाज की खरीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को गुरुवार (18 सितंबर 2025) को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने मोटे अनाज की खरीद के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है। इस बार खरीदी 1 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। साथ ही सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी बढ़ा दिया है।

मक्का, बाजरा और ज्वार की होगी खरीद

आधिकारिक बयान के मुताबिक इस बार मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद की जाएगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया जारी है। सरकार ने बताया कि किसान किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर पर या फिर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

बैंक खाते में सीधे आएगा भुगतान

खरीद केंद्रों पर बिचौलियों को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फसल की खरीद ई-पॉप डिवाइस के जरिए किसानों के बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही होगी। खरीदी गई फसल का भुगतान किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।

कितनी बढ़ी MSP?

सरकार ने इस बार मोटे अनाज का MSP बढ़ाने का ऐलान किया है:

  • मक्का – ₹2400 प्रति क्विंटल
  • बाजरा – ₹2775 प्रति क्विंटल
  • ज्वार (हाइब्रिड) – ₹3699 प्रति क्विंटल
  • ज्वार (मालवांडी) – ₹3749 प्रति क्विंटल

किन जिलों में होगी खरीद?

  • मक्का की खरीद: बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, बहराइच, गोंडा, बलिया, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मीरजापुर, सोनभद्र, देवरिया और ललितपुर।
  • बाजरा की खरीद: बदायूं, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, एटा, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, इटावा, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, बलिया, हरदोई और उन्नाव।
  • ज्वार की खरीद: बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, मीरजापुर और जालौन।

किसानों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है क्योंकि बढ़े हुए MSP के साथ अब सीधे बैंक खाते में भुगतान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *