
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 55 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर दो बजे घोषित होगा।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल बोर्ड मुख्यालय से दोपहर दो बजे परिणाम जारी करेंगे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। 22 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 3,24,008 परीक्षार्थी (हाईस्कूल 1,84,986 व इंटर 1,39,022) गैरहाजिर थे। बतादें कि बतादें कि एक सप्ताह पहले ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार हो चुका था। लेकिन रिजल्ट घोषित करने का इंतजार हो रहा है। बोर्ड ने मीडिया हाउस से परिणाम जारी करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा था। हालांकि बोर्ड की ओर से 15 अप्रैल तक हलफनामा और फिर इसके एक सप्ताह बाद किसी भी दिन परिणाम घोषित करने की बात कही गई थी।
आंकड़ों पर एक नजर
- 29,47,311 परीक्षार्थी हाईस्कूल में थे
- 25,77,997 विद्यार्थी इंटर में पंजीकृत थे
- 8265 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा
मेरठ के 10 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से दस लाख 75 हजार 819 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार हो रहा है। वहीं मेरठ जनपद में 81 हजार 895 परीक्षार्थी हैं, जिनका रिजल्ट शनिवार को जारी होगा। बहरहाल क्षेत्रीय कार्यालय से लाखों परीक्षार्थी हैं, जिनका रिजल्ट जारी होगा। इसमें हाईस्कूल में पांच लाख 65 हजार 685 और इंटरमीडिएट में पांच लाख 10 हजार 134 परीक्षार्थी हैं जोकिपरीक्षा में शामिल हुए थे। इसके अलावा मेरठ जनपद में कुल परीक्षार्थी 81,895, जिसमें हाईस्कूल 41,830, इंटरमीडिएट 40065 हैं। साथ ही 102 परीक्षा केंद्र हैं।