यूपी में पहले तीन चरणों में भाजपा की लहर, सपा-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान

सात चरणों में हुए यूपी की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव खत्म होते ही लोगों में नतीजे जानने की उत्सुका बढ़ गई है। देश में किसी सरकार बनेगी? इसके नतीजे चार जून की शाम तक आएंगे।लेकिन इससे पहले कई टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल के सर्वे जारी किए हैं। ज्यादातर टीवी चैनलों के सर्वे में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। कुछ जगहों पर सपा गठबंधन को नुकसान होता दिख रहा है तो कहीं भाजपा की लहर दिखाई दे रही है। न्यूज-18 मेगा एग्जिट पोल के सर्वे ने शुरुआती तीन चरणों में भाजपा की लहर दिखाई है। सर्वे पर यकीन करें तो पश्चिम में सपा-इंडिया गठबंधन को नुकसान होता नजर आ रहा है। पश्चिम में तीन चरणों में वोटिंग हुई है।

सर्वे के मुताबिक भाजपा को शुरुआत के तीन चरणों में 22 से 25 सीट मिल सकती हैं। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को तीन से 6 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। न्यूज-18 के सर्वे में फिलहाल बसपा का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। बतादें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 64 सीटें मिली थीं, जबकि सपा को पांच सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। सपा और बसपा का यहां गठबंधन था, लेकिन इसके बाद भी बसपा को फायदा हुआ था। बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 10 सीटें जीती थीं।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स सर्वे में भाजपा को 62 सीटों पर मिल रही जीत

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स नाम की एजेंसी ने 20 लाख सैंपल साइज के बीच देश भर में सर्वे का दावा किया है। इस सर्वे में एआई का भी इस्तेमाल किया गया है। सर्वे पर यकीन करें तो इस बार यूपी में बसपा का खाता नहीं खुलने वाला है। सर्वे में यूपी की 80 सीटों में से 62 सीटों पर कमल खिलता नजर आ रहा है। जबकि 18 सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी जीतते नजर आ रहे हैं। पिछले चुनाव में जो सीटें सपा और बसपा के पास थीं उन सीटों पर भी इस बार भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, बदायूं में भी सपा गठबंधन हारता दिख रहा है। फिरोजाबाद में सपा से अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बदयूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों ही सीटों पर सपा हारती नजर आ रही है। संभल सीट भी सपा के हाथ से निकलती दिख रही है। पिछले चुनाव में ये सीट सपा के पास थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *