यूपी के यात्रियों को कल रामनगरी से बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी, मेरठ और गाजियाबाद को होगा अधिक फायदा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामनगरी से प्रदेश के यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम योगी कल 51 बसों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभिन्न परिक्षेत्र को बसें आवंटित होने से यात्रियों को सफर सुहाना होगा और रोडवेज की आमदनी भी बढ़ेगी।आवंटित बसों में सबसे अधिक मेरठ और गाजियाबाद रीज को 15-15 बसें आवंटित की गई है। जबकि धार्मिक नगरी बनारस, अयोध्या के अलावा लखनऊ व गोरखपुर रीजन को चंद बसों का ही तोहफा मिलेगा।

रविवार को सीएम योगी अयोध्या के रामकथा पार्क से यात्रियों के सफर के लिए बनारस रीजन को चार, अयोध्या को पांच, गोरखपुर को चार, मेरठ रीजन को 15, आगरा रीजन को चार, गाजियाबाद को 15 और लखनऊ रीजन को चार बसें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये सभी बीएस- सिक्स मॉडल की डीजल बसें हैं। अवांटित रीजन को रवाना होने से पहले शनिवार को नई बसों की साफ- सफाई करके फूल- मालाओं से सजाया जा रहा है। बसों को परिक्षेत्र तक ले जाने के लिए रीजन के चालक व परिचालकों की बाकायदा बस संख्या के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी बसों को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव परिवहन एल व्यक्ंटेश्वर लू, परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर, प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) रामसिंह वर्मा, अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन, सेवा प्रबंधक नीरज सोनकर, एआरएम आदित्य प्रकाश व अन्य अफसरों की मौजूदगी में रवाना करेंगे।

अयोध्या परिक्षेत्र के बेड़े में पांच नई बसें बढ़ेंगी

अयोध्या। परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र के बेड़े में पांच नई बसों को बेड़ा रविवार को सौगात मिलने के बाद बढ़ जाएगा। अभी तक परिक्षेत्र में निगम एवं अनुबंधित कुल 329 बसें थी, लेकिन नई बसों के मिलने से बढ़कर 334 बसें हो जाएंगी। बताया जा रहा है आवंटित नई पांच बसों में चार बसें अयोध्या डिपो और एक बस सुल्तानपुर डिपो को मिलेगी। मालूम हो कि क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष में निगम मुख्यालय से 70 नई बसों की डिमांड की गई है। जबकि मंगा के अनुरूप जो नई बसें मिल रहीं हैं वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान होंगी। फिलकाल निगम के अफसर अभी और नई बसों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *