कार्तिक महीने की एकादशी को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इसे देवउठनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। इस मौके पर तुलसी के पौधे के साथ भगवान विष्णु के विवाह का आयोजन किया जाता है।
घर के आंगन में रखे तुलसी के पौधे के आसपास सजावट की जाती है। अगर सजावट में रंगोली बनाई तो बेहद अट्रैक्टिव लगती है। इन ट्रेंडिंग रंगोली की डिजाइन को आप भी बना सकती हैं।
अट्रैक्टिव रंगोली डिजाइन
तुलसी विवाह के मौके पर पूजा के सामान से खूबसूरत रंगोली की डिजाइन भी बनाई जा सकती है। सिंदूर, रोली और चूड़ी की मदद से रंगोली की डिजाइन बनाना आसान हो जाता है।
पान के पत्ते से बनाएं मोरपंख
मोरपंख की डिजाइन बनाने के लिए पान के पत्ते की मदद ली जा सकती है। इससे मोर पंख को बनाना आसान हो जाता है। तो अगर आप क्रिएटिव तरीके से रंगोली बनाना चाह रही हैं तो ये आइडिया काम आएगा।
गमले का चित्र बनाएं
रंगोली में गमले का चित्र बनाना आसा है। आप आसानी से थोड़े-थोड़े रंगों को हाथों में लेकर इस तरह से गमले का आकार खींचकर रंग भरें। साथ ही उसमे शुभलाभ बनाना ना भूलें। पूजा के पवित्र मौके पर रंगोली की डिजाइन खूबसूरत लगती है।
चुनें क्रिएटिव डिजाइन
तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली की डिजाइन बनाने के लिए आसानी से गन्ना, गमला, तुलसी का पौधा का चित्र बनाएं। साथ में शुभ लाभ और दीया रखकर रंगोली को सजाएं। ये अट्रैक्टिव लगेगा।