BJP सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आयोग का ऐक्शन, दर्ज किया केस

बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धर्म के आधार पर वोट मांगने के आरोप में चुनाव आयोग (EC) ने तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने धर्म के आधार पर वोट मांगे थे।कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिखा, ”एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करने और धर्म के आधार पर वोट मांगने के लिए सांसद और बेंगलुरु साउथ के उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ जयनगर पुलिस स्टेशन में 25.04.24 को धारा 123(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”बेंगलुरू दक्षिण सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को कहा कि हालांकि भाजपा के पास 80 फीसदी लोग हैं जो पार्टी का समर्थन करते हैं, लेकिन केवल 20 फीसदी लोग ही उसे वोट देते हैं और जबकि कांग्रेस के पास केवल 20 फीसदी लोग हैं। जो लोग पार्टी का समर्थन करते हैं, उनमें से 80 प्रतिशत लोग पार्टी को वोट देते हैं।बेंगलुरु दक्षिण सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी सूर्या ने कहा था बीजेपी के पास 80 फीसदी लोग हैं जो पार्टी का समर्थन करते हैं, लेकिन केवल 20 फीसदी लोग ही उसे वोट देते हैं और जबकि कांग्रेस के पास केवल 20 फीसदी लोग हैं, जो लोग उनका समर्थन करते हैं, लेकिन उनमें से 80 प्रतिशत लोग पार्टी को वोट देते हैं।
तेजस्वी सूर्या ने दूसरे फेज के लिए वोट डालने से पहले शुक्रवार को अपने आवास पर पूजा-अर्चना भी की। कांग्रेस ने बेंगलुरु दक्षिण सीट से सूर्या के खिलाफ सौम्या रेड्डी को मैदान में उतारा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तेजस्वी सूर्या ने मतदाताओं से बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, “भाजपा कर्नाटक के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। कर्नाटक के लोग राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास देखा है। आप सभी से कमल के बटन पर क्लिक करने और एक बार मोदी जी को चुनने का आग्रह करता हूं।” लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।बेंगलुरु साउथ बीजेपी का गढ़ रहा है, 1991 के बाद से पार्टी यहां से हारी नहीं है। दिवंगत अनंत कुमार इस सीट से 6 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में, भाजपा के वर्तमान सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद के खिलाफ 27.87 प्रतिशत के महत्वपूर्ण अंतर से जीत हासिल की और लोकसभा में सबसे कम उम्र के भाजपा सांसद बन गए। 2014 में, यह सीट बीजेपी के अनंत कुमार ने कांग्रेस के नंदन नीलेकणि को बड़े अंतर से हराकर जीती थी। इससे पहले आज इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के बीईएस मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने भी आज बेंगलुरु में अपना वोट डाला। सुधा मूर्ति ने लोगों, विशेषकर युवाओं से वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने और अपना नेता चुनने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *