8 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन इस बार महा शिवरात्रि पर कई दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। इसी के साथ ही शुक्र प्रदोष और चतुर्दशी का संयोग भी है।
ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि की विशेष पूजा होगी। यदि आप भी पूजा करने जा रहे हैं तो जान लीजिये कि किस रंग के वस्त्र पहनकर शिवलिंग की पूजा करना चाहिए।
महा शिवरात्रि पर किस तरह के वस्त्र पहनना चाहिए?महाशिवरात्रि पर पारंपरिक कपड़े पहनना चाहिए। पूजा करते समय पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहननी चाहिए। ऑप्शन के रूप में पुरुष कुर्ता पायजामा और महिलाएं सलवार कुर्ती पहन सकती हैं।
महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
वैसे तो सभी तरह की पूजा और मांगलिक कार्यों में पीले वस्त्र पहने जाते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि पर आप हरे और सफेद रंग के वस्त्र पहन सकते हैं क्योंकि शिवजी को यह दोनों ही रंग पसंद है। हालांकि पीला, गुलाबी, नारंगी वस्त्र पहने में भी कोई बुराई नहीं है लेकिन काले, कत्थई और नीले रंग के वस्त्र कतई न पहनें।
8 मार्च 2024 के शिव पूजा के शुभ मुहूर्त और योग :-
सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई सा भी शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ योग।
शिवयोग योग : कठिन साधना को सिद्ध करने के लिए शुभ योग।
अमृत सिद्ध योग : कोई सी भी पूजा या कार्य करने से अमृत के समान फल मिलता है।
श्रवण नक्षत्र : श्रवण नक्षत्र में शिवपूजा का तुरंभ फल मिलता है।
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:08 से 12:56 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:30 से 03:17 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:23 से 06:48 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:25 से 07:39 तक।
अमृत काल : रात्रि 10:43 से 12:08 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:38 से 10:41 तक।
शिव योग : 12:46 एएम, मार्च 09 तक।
निशीथ मुहूर्त : रात्रि 12:07 से 12:56 तक।