कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों संग हो गया कांड, जिलाध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ताओं की कटी जेब

यूपी के मेरठ में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपाइयों संग कांड हो गया। प्रदर्शन के दौरान ही सपाइयों की जेब कट गई। जेबकतरों ने सपा जिलाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा।

सपा जिलाध्यक्ष ने अपना फट हुआ कुर्ता दिखाकर कहा, उनकी जेब में पर्स के अंदर 20 हजार रुपये थे। आईकार्ड और कुछ जरूरी कागजात भी थे, जिन्हें जेबकतरे ले गए। जिलाध्यक्ष ने चोरों से कागजात लौटाने की अपील करते हुए एक वीडियो भी वायरल किया।

प्रदेशभर में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी की कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन के लिए पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने जिलाध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ताओं की जेब काट ली। उसकी जानकारी जब हुई तो हड़कंप मच गया।

सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि बढ़ते अपराधों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान जेबकतरों की बारात (गैंग) ने कई प्रदर्शनकारियों की जेबें कतर डाली। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के पर्स में थे 20 हजार रुपये और कीमती कागजात थे। खुर्रम इंचौली की जेब से छह हजार रुपये, गौरव गिरी का पर्स और मोबाइल, हरप्रीत आहूजा की जेब से करीब 1200 रुपये और मुकेश जाटव की जेब से करीब 1500 रुपये साफ कर लिए। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने सिविल लाइन थाने पर घटना को लेकर तहरीर दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *