अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए शाह जिम्मेदार: राउत

शिवसेना :उद्धव बालासाहेब ठाकरे: (शिवसेना-यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर दो दशक से अधिक पुराने भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना (भाजपा-सेना) गठबंधन को तोड़ने का आरोप लगाया।

राउत ने दावा किया कि जब शाह दिल्ली आये, तो भाजपा और अविभाजित शिवसेना के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दिवंगत अरुण जेटली ने शाह को दो दलों के बीच दूरियां पैदा करने के खिलाफ समझाने की कोशिश की थी और शाह से कहा था कि शिवसेना उनकी पुरानी पार्टी मित्र है, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़े रहे।

शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा कि जेटली ने उन्हें बताया था कि उन्होंने शाह को दो बार समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
शिवसेना सांसद ने भाजपा और शाह पर देश में विपक्षी दलों को खत्म करने के लिए इस तरह के तरीके अपनाने का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *