राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल चंदौली से यूपी में करेगी प्रवेश, प्रियंका गाधी भी होंगी शामिल

णिपुर से मुंबई के लिए निकली वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा यूपी-बिहार बॉर्डर पर करीब दो बजे नौबतपुर पहुंचेगी।राहुल गांधी तीन बजे सैयदराजा में शहीद स्मारक स्थल पर नमन के बाद नेशनल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। चंदौली में पंडित कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उनका कारवां पीडीडीयू नगर से होता हुआ पड़ाव आएगा, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व महासचिव अविनाश पांडेय ने गुरुवार को यात्रा और सभास्थल की तैयारियां परखीं। यात्रा के यूपी में प्रवेश करते ही प्रियंका गांधी में इसका हिस्सा बन जाएंगी।भारत जोड़ो न्याय यात्रा पड़ाव आश्रम के पास रात्रि प्रवास करेगी। इसके लिए सेना की खाली जमीन पर टेंट आदि की व्यवस्था की जा रही है। राहुल गांधी रात में यहीं रुकेंगे। शनिवार (17 फरवरी) सुबह न्याय यात्रा वाराणसी रवाना होगी। वाराणसी में शनिवार सुबह आठ बजे न्याय यात्रा गोलगड्डा से पीलीकोठी की ओर बढ़ेगी। मैदागिन, चौक, बांसफाटक होती हुई यह गोदौलिया चौराहे पहुंचेगी। इस दरम्यान राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद गोदौलिया चौराहे पर लोगों को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात महमूरगंज, मंडुवाडीह होते हुए भदोही रवाना हो जाएंगे।भदोही में रात्रि विश्राम करेंगे। न्याय यात्रा 18 फरवरी (रविवार) को प्रयागराज पहुंचेगी। अगले दिन 19 फरवरी (सोमवार) को प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और उन्नाव के लिए प्रस्थान करेगी। न्याय यात्रा 21 फरवरी को कानपुर पहुंचेगी।

पश्चिमी यूपी भी जाएगी यात्रा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गई और रात में बिहार के सासाराम में रुकेगी। रमेश के अनुसार शुक्रवार शाम को यात्रा उत्तर प्रदेश में होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह आठ दिनों के लिए 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी।

रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी। इससे पहले यात्रा के 21 फरवरी तक ही यूपी में रहने और झांसी के रास्ते एमपी में प्रवेश की बात कही गई थी। इसके पीछे 22 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड एग्जाम को कारण बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *