
पूर्वी यूपी में लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। सभी राजनीतिक दलों ने पूर्वांचल में अपनी ताकत झोंक दी है। शनिवार को इंडिया गठबंधन अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सहारा इस्टेट स्थित क्रिकेट ग्राउंड में जनसभा का आयोजन कर रहा है।सीएम योगी आदित्यनाथ के इस गढ़ में रैली का संयोजन समाजवादी पार्टी कर रही है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। गुरुवार को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो गया। जनसभा स्थल पर वह दिन में 200 बजे पहुंचेंगी।यहीं से अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समर्थकों को में जोश भरेंगी। इसको लेकर दोनों दलों की तैयारियां तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि पार्टी को प्रियंका गांधी का कार्यक्रम मिल गया है। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे। उधर, प्रियंका गांधी की बांसगांव के प्रत्याशी के समर्थन में रुद्रपुर विस के बरांव में 25 मई को होने वाली जनसभा स्थगित हो गई है।
जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजन पटेल
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा की शनिवार को सहारा इस्टेट में होने वाली जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में पूरे जोश के साथ पहुंचे। पटेल, गुरुवार को सबीहा सब्ज़पोश के आवास पर जनसभा की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।