43 साल के केविन पीटरसन की ख्वाहिश IPL 2024 ऑक्शन में आना

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में इंडिया कैपिटल्स को दूसरे क्वॉलिफायर मैच में मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केविन पीटरसन ने धमाकेदार बैटिंग की और कुछ ऐसे शॉट्स लगाए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।केविन पीटरसन ने 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली और इस दौरान पांच छक्के लगाए। गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए और बेस्ट स्कोरर उनकी टीम से पीटरसन ही रहे। पीटरसन ने मैच के अगले दिन आईपीएल 2024 ऑक्शन में उतरने की ख्वाहिश जाहिर की है। केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर अपनी पारी का वीडियो शेयर कर यह इच्छा जाहिर की है।मणिपाल टाइगर्स ने हालांकि बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18.4 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और लीजेंड्स लीग 2023 के फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स की ओर से चाडविक वॉल्टन, एंजलो परेरा, असेला गुणारत्ने और कोलिन डि ग्रैंडहोम ने दमदार बैटिंग की।केविन पीटरसन ने अपनी इस पारी का वीडियो शेयर कर लिखा, ‘पिछली रात… मैं किस तरह से आईपीएल ऑक्शन में घुस सकता हूं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *