महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो मजबूत होगा देश : साध्वी निरंजन ज्योति

 केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि हमें जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के लिए मिलकर पहल करने की जरूरत है। देश में जेंडर आधारित हिंसा सामाजिक पूर्वाग्रहों, वर्जनाओं और असमानता से होती है, इसके विरुद्ध समाज में जागरूकता लाना हम सभी का कर्तव्य है।देश में जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो पूरा देश मजबूत होगा।निरंजन ज्योति ने शनिवार को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से “जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध” राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत के इतिहास पर नजर डालें तो हमारे देश में प्राचीन काल से ही महिलाएं सशक्त रही हैं। वर्तमान की मोदी सरकार महिलाओं के हौसलों को उड़ान देने का काम किया है। महिलाएं मोदी सरकार में सशक्त हुई हैं।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभाली है महिलाओं की स्थिति सुधरी है। वह आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर उन्हें और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *