23 अगस्त को मनेगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, केंद्रीय कैबिनेट ने PM मोदी की घोषणा पर लगाई मुहर

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला लिया था। मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है।

कैबिनेट ने चंद्रयान 3 की सफलता की पृष्ठभूमि में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। मोदी कैबिनेट ने अपने फैसलों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम करने की भी घोषणा की है। सिलेंडर 200 रुपए तक कम होंगे। भारत के इस फैसले से 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

23 अगस्त को जब इसरो का चांद मिशन पूरा हुआ। पूरे देश ने जश्न मनाया। चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। भारत ऐसा कारनामा करने वाला दुनिया का पहला देश है। साथ ही चांद पर यान उतारने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश की इस सफलता पर पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान देश को संबोधित करते हुए इसे महान उपलब्धि बताया था। पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 23 अगस्त का दिन भारतीय स्पेस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, इसलिए देशवासी 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएंगे।

मोदी कैबिनेट की घोषणा
पीएम मोदी की घोषणा के बाद मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस घोषणा पर मुहर लगा दी। कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी के अटूट भरोसे ने वैज्ञानिकों को प्रेरित किया है। इसलिए कैबिनेट ने मंजूर किया है कि 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

रसोई गैस के दाम 200 रुपए तक कम
मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के दौरान केंद्र ने रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की है। कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत अतिरिक्त सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। अतिरिक्त सब्सिडी ₹200 है। अब पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए सब्सिडी 400 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। इस फैसले से 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *