क्या है मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी और उपलब्धि? जनता ने बताया

गले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जीत की हैट्रिक लगाने का प्रयास कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी से एक्टिव मोड में है। तमाम योजनाएं लागू करने से लेकर जनता के पास पहुंचने तक, सत्ताधारी दल पीएम मोदी ने नेतृत्व में जनता तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

इस बीच जनता ने भी अपना मिजाज बता दिया है। मोदी सरकार की नाकामी और उपलब्धि को लेकर हुए एक सर्वे में पब्लिक ने खुलकर अपनी बात रखी।

19 फीसदी लोग नाराज

इंडिया टुडे सी-वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में जनता ने बताया कि मोदी सरकार आगामी चुनावों से पहले कहां मात खा रही है और क्या काम सबसे अच्छा है। इस सर्वे के दौरान जनता से अलग-अलग समय पर एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर सवाल किए गए। सर्वे के मुताबिक, अगस्त 2023 में 59 फीसदी लोग एनडीए सरकार के कामकाज से खुश दिखे तो 19 फीसदी लोग नाराज रहे। वैसे बता दें कि अगस्त 2020 में 72 फीसदी जनता मोदी सरकार के काम से खुश थी और केवल 9 फीसदी जनता सरकार के काम से नाराज थी। लेकिन अब ये आंकड़ा गिर गया है।

क्या है मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार की सबसे बड़ी कामयाबियां?

सर्वे में 21 फीसदी लोगों ने कहा कि कोविड-19 का बेहतर मैनेजमेंट हुआ। वहीं 13 फीसदी लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही है। 12 फीसदी लोग धारा 370 के हटने को सबसे बड़ा अचीवमेंट मान रहे हैं।

मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी?

पिछले अन्य तमाम सर्वे की तरह ही इस बार भी मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी महंगाई पर अंकुश न लगा पाना रही। 25 फीसदी लोगों ने कीमतों में उछाल (महंगाई) को सरकार की नाकामयाबी बताया। इसके अलावा, 17% लोगों ने बेरोजगारी को सरकार का फेलियर बताया। 12% लोगों ने आर्थिक ग्रोथ को फेलियर बताया। सर्वे के मुताबिक, 24 फीसदी लोगों ने कीमतों में बढ़ोतरी को आगे के चुनावों के लिए अहम मुद्दा माना है। 24 फीसदी लोग ऐसे भी थे जिन्होंने बेरोजगारी को मुद्दा माना। 8 फीसदी ने गरीबी को अहम मुद्दा माना। यह सर्वे 15 जुलाई से 14 अगस्त तक देश की सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में किया गया। इसमें 25,951 लोगों ने अपनी राय रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *