नाम के साथ खिलवाड़ पर बसपा प्रमुख ने जताई नाराजगी

सपा सुप्रीमो मायावती ने एक टीवी चैनल द्वारा अपने नाम के साथ किए गए खिलवाड़ पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुचित और गैरजिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि जातिवादी मानसिकता से काम नहीं करना चाहिए।

मायावती ने कहा है कि एक मीडिया में ‘व्यक्ति विशेष’ कार्यक्रम में उनके बारे में गलत तथ्य दिखाए गए। उनका पूरा जीवन कमजोर व उपेक्षित वर्गों को उनका संवैधानिक हक दिलाकर उन्हें आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का जीवन दिलाने में बीत रहा है। ऐसे मीडिया वर्ग किसी की अंधी नकल करने के बजाय खुद की पड़ताल व संपर्क के बाद ही जीवन परिचय लिखें, क्योंकि इनको जन्म से लेकर अब तक मायावती और सम्मान से सभी छोटे-बड़े बहनजी कहकर ही संबोधित करते हैं।

उन्हें चंद्रावती व अन्य किसी और नाम से नहीं जाना जाता। इसीलिए गलत नाम प्रचारित करना निंदनीय है। मीडिया से अनुरोध है कि किसी भी विशेष व्यक्तित्व के बारे में कोई जानकारी देने से पहले, सही तथ्यों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लेना चाहिए। गलत सूचना देने से मीडिया से लोगों का विश्वास ही उठ जाएगा। खासकर दलित समाज के मामले में जातिवादी मीडिया अपनी सोच जरूर सुधार ले तो बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *