मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की अपीलः मुसलमानों के हमदर्द नहीं हैं अखिलेश यादव, बसपा प्रत्याशी को करो वोट

चुनावी प्रचार के दौरान पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सभी दल पार्टी से रूठे लोगों को मनाने में जुटी हैं जिससे उनका नुक्सान न हो। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रही है। मुसलमान चुनाव में सपा को दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दें। अखिलेश यादव मुसलमानों के हमदर्द नहीं है।
आजम खान जेल में हैं इसके जिम्मेदार अखिलेश यादव
शहाबुद्दीन रजवी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि बरेली लोकसभा से मुसलमान सपा उम्मीदवार का बहिष्कार कर नोटा का बटन दबाएं। आंवला से बसपा पार्टी के उम्मीदवार आबिद अली और बदायूं से बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां को वोट करें। सपा ने मुस्लिम को वोट न देकर अन्य को मैदान में उतारा है। 22 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मुस्लिम को टिकट न देकर गैर मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। सपा विधायक आजम खां समेत कई मुस्लिम विधायक जेल में हैं। जिसके जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। मुसलमानों को राजनीति में आगे आने का समय है। वह सपा उम्मीदवार का बहिष्कार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *