
बीजेपी में मची हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच बयानबाजी और वार-पलटवार का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड बताया।
इस पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को कांग्रेस का मोहरा बता दिया। दोनों के बीच पिछले दो सप्ताह से सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर हमले का दौर चल रहा है। इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केशव के सरकार से बड़ा संगठन वाले बयान के बाद हुआ है। इसके बाद केशव दिल्ली पहुंचे तो अखिलेश ने सौ लाओ सरकार बनाओ मानसून ऑफर लिखकर ऐसा तंज कसा की पूरी भाजपा सपा प्रमुख को निशाने पर लेने लगी।
शुक्रवार को सबसे पहले अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केशव पर निशाना साधा। अखिले यादव ने कहा कि केशव दिल्ली के मोहरा हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड हैं। कह भी कहा कि वैसे हमारा विंटर ऑफर खुला है। वह कोटा को लेकर पत्र लिख कर दोहरी भूमिका निभाना चाहते हैं। अखिलेश यादव केशव के उस पत्र की चर्चा कर रहे थे जिसमें उन्होंने संविदा पदों पर आरक्षण को लेकर पत्रत्र लिखा था।
इसी के जवाब में केशव ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव भाजपा को लेकर गलतफहमी पाल रहे हैं। कहा कि अति पिछड़ों को निशाना बनाने, अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें। कह भी लिखा कि भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी। कमल खिला है खिलेगा, खिलता रहेगा।