मथुरा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, वंदेभारत, भोपाल शताब्दी, गतिमान जैसी 36 से अधिक ट्रेनें निरस्त

थुरा में बुधवार की देर शाम को मालगाड़ी पलट गई। उसके 27 डिब्बे भी पटरी से उतर गए। मथुरा- पलवल खंड के वृंदावन रोड-आझई स्टेशनों के मध्य हुए इस हादसे का असर दूसरी गाड़ियों पर भी पड़ा।

इसके बाद रेलवे अलर्ट हो गया। गुरुवार को भोपाल शताब्दी, भोपाल वंदेभारत, गतिमान एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन भी निरस्त करनी पड़ी। काम पूरा होने में लग रहे समय के चलते रेलवे ने शुक्रवार को भी कई ट्रेनों को निरस्त व डायवर्ट करने की घोषणा की है।

गुरुवार को 15 ट्रेनें रहीं निरस्त

  1. 12059 कोटा-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  2. 12060 हज़रत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस
  3. 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस
  4. 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  5. 12050 हज़रत निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी गतिमान एक्सप्रेस
  6. 12049 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हज़रत निजामुद्दीन गतिमान एक्सप्रेस
  7. 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस
  8. 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
  9. 20171 रानी कमलापति-हज़रत निजामुद्दीन वंदेभारत
  10. 20172 हज़रत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदेभारत
  11. 22470 हज़रत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदेभारत
  12. 22469 खजुराहो-हज़रत निजामुद्दीन वंदेभारत
  13. 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -आगरा छावनी पैसेंजर
  14. 11808 (आगरा छावनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर
  15. 14212 (नई-आगरा कैंट) इंटरसिटी एक्सप्रेस

गुरुवार को 27 ट्रेनों का डायवर्जन

  1. निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  2. निजामुद्दीन-मदुरई एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  3. निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस नई दिल्ली-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा के रास्ते
  4. निजामुद्दीन-एर्णाकुलम एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  5. निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  6. निजामुद्दीन-विशाखपटनम एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  7. अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस मेरठ सिटी-खुर्जा-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  8. फिरोजपुर- शिवनी एक्सप्रेस निजामुद्दीन-गाजियाबाद -मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  9. योगनगरी ऋषिकेश -पुरी उत्कल एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  10. अमृतसर -नाडेड़ सचखंड एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  11. निजामुद्दीन-एकता नगर एक्सप्रेस निजममुद्दीन-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा के रास्ते
  12. निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  13. निजामुद्दीन -मडगांव एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  14. जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  15. योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-न्यू कटनी जं. के रास्ते
  16. श्रीमाता वैष्णो देवी धाम कटड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी जं. के रास्ते
  17. जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-न्यू कटनी जं. के रास्ते
  18. नई दिल्ली-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  19. निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते
  20. अमृतसर-मुंबई सेन्ट्रल दिल्ली कैंट-रेवाड़ी -दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते
  21. निजामुद्दीन-मुंबई सीएसटी राजधानी निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते
  22. नई दिल्ली-मुंबई सेन्ट्रल दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते
  23. निजामुद्दीन-मुंबई सेन्ट्रल दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-दौसा-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर के रास्ते
  24. निजामुद्दीन -जबलपुर एक्सप्रेस गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी जं. के
  25. निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस गाज़ियाबाद-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-कटनी जं. के रास्ते
  26. योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा-टूंडला-गोविन्दपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-न्यू कटनी जं. के रास्ते
  27. नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस निजममुद्दीन-गाजियाबाद-मितावली-आगरा छावनी के रास्ते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *