ममता निकल गईं, बालू निकल गए तो हम क्यों पीछे रहें, निकल जाते हैं; लालू यादव ने मुंबई में क्यों कही ये बात

मुंबई में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होने एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने पर मजबूर हो गए।

एक घटना का जिक्र करते हुए लालू ने कहा कि उस वक्त ममता दीदी भी थी, लेकिन इसी दौरान मंच पर बावजूद किसी ने बताया कि ममता जी तो निकल गई है, लालू ने कहा अच्छा चली गईं है। फिर लालू ने कहा कि टीआर बालू साहब भी थे, फिर पता चला कि वो भी निकल गए है। जिसके बाद लालू ने हंसते हुए कहा कि जब सब निकल गए हैं, तो फिर हम क्यों पीछे रहें, मेरा भी प्लेन है, हम भी निकल जाते हैं। फ्लाइट का टाइम भी हो गया है। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

दरअसल लालू यादव 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र कर रहे थे। जिसको लेकर उस समय पूरा विपक्ष संसद में धरने पर बैठा था, और लालू यादव नरेंद्र मोदी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जिसमें ममता और टी आर बालू भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी बायपेयी की तारीफ करते हुए कहा कि वो नेता थे। उन्होने ने मोदी को राजधर्म का पालन करने की नसीहत दी थी।

लालू यादव ने कहा कि हम सब एक हैं, एक होकर हम लोग इस लड़ाई को लड़ रहे हैं और राहुल गांधी जी को भी हम काफी मजबूती के साथ विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एकजुट होकर, सभी लोगों को एकोमोडेट करके, आगे सीट शेयरिंग अब शुरू होगी, सीट शेयरिंग में हम लोग सफल होंगे, कोई कठिनाई नहीं होगी। अपना कुछ नुकसान करके भी हम लोग ‘इंडिया’ को जिताएंगे, मोदी को हटाएंगे और देश को बचाएंगे।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने महंगाई पर बोलते हुए कहा कि देश में गरीबी बढ़ रही है, महंगाई बढ़ रही है, 60 रुपये किलो भिंडी हो गई. टमाटर का जो हाल है सो जानते ही हैं, बीजेपी राज में टमाटर में भी कोई स्वाद भी नहीं है। लालू ने कहा कि इस देश में माइनॉरिटी सुरक्षित नहीं है, क्या-क्या हुआ आपको मालूम होगा इस देश में क्या हो रहा है। आज हमारे अल्पसंख्यक भाई सुरक्षित नहीं हैं।

भाषण खत्म करते-करते लालू यादव ने कहा कि पवार साहब (शरद पवार) के लिए भी हम लोगों की शुभकामना है, आप पुराने नेता हैं, डटे रहिएगा, अपनी पार्टी को मजबूत रखिए, हम लोग आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *