
राज ठाकरे लोकसभा चुनावों में बीजेपी के साथ थे लेकिन इस बार उनकी पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) ने अकेले उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। MNS प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने बूते लड़ेगी। ठाकरे ने कहा, ”हम पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में होगी। MNS सभी राजनीतिक दलों की तुलना में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।” बता दें कि 2006 में गठित MNS ने राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2014 और 2019 के चुनावों में एक-एक सीट जीती थी। 2019 में इस दल को 2.25 फीसदी वोट मिले थे, जबकि 2014 में 3.15 फीसदी वोट मिले थे। माना जा रहा है कि ठाकरे शिवसेना के ही वोट में सेंध लगाएंगे क्योंकि उनकी राजनीतिक जड़ें उद्धव की शिवसेना से ही जुड़ी रही हैं।ओवैसी लगाएंगे INDIA गठबंधन के वोटबैंक में सेंध
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM भी महाराष्ट्र में एक फैक्टर रही है। ओवैसी की पार्टी मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। 2019 में AIMIM ने 44 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें से दो विधायक जीते थे और पार्टी को 1.34 फीसदी वोट मिले थे। इससे पहले 2014 में AIMIM के दो विधायक जीते थे और उसे 0.93 फीसदी वोट मिले थे। इस बार AIMIM मराठा आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे के साथ गठजोड़ कर सकते हैं, जिन्होंने चुनाव में उतरने का ऐलान किया है।मनोज जरांगे महायुति को झटका देने की फिराक में
मराठा आंदोलन की वजह से मराठा समुदाय और खासकर युवा मराठों के बीच मनोज जरांगे की लोकप्रियता है। उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार के खिलाफ चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। मराठों के बीच लोकप्रिय होने की वजह से मराठवाड़ा का चुनावी समीकरण मनोज जरांगे बिगाड़ सकते हैं। राज्य में मराठों की आबादी करीब 32 फीसदी है। 2019 के चुनावों में मराठा समुदाय का अधिकांश एनडीए के पक्ष में था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में मराठा समुदाय में एनडीए गठबंधन के प्रति रोष देखा गया था। इस वजह से बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को राज्य में नुकसान उठाना पड़ा था।2019 में मराठवाड़ा की सभी सीटों पर एनडीए की जीत हुई थी लेकिन इस बार भाजपा के कई दिग्गज इस क्षेत्र में चुनाव हार गए। माना जा रहा है कि जरांगे के चुनावी मैदान में उतरने से एनडीए के वोट बैंक में सेंध लग सकता है। जरांगे पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। जरांगे ने कहा है कि अब मुद्दा सिर्फ मराठों का नहीं है। अब मुसलमानों, दलितों और किसानों को भी एकजुट करके महायुति सरकार को उखाड़ फेकेंगे। इस बीच, AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने मनोज जरांगे के साथ गठबंधन करने के संकेत दिए हैं। जलील ने जरांगे से मंगलवार शाम को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में मुलाकात की थी। अगर यह गठबंधन होता है तो यह दोनों बड़े गठबंधनों (NDA और INDIA) को नुकसान पहुंचा सकता है।महाराष्ट्र में 288 में से 200 सीटों पर MVA में बनी बात, शरद पवार ने क्या बतायाउपेक्षित जातियों पर फोकस और माइक्रो मैनेजमेंट, महाराष्ट्र में BJP की रणनीति क्यामहाराष्ट्र के चुनावों पर नहीं होगा हरियाणा के चुनाव परिणाम का असर: शरद पवारकर्नाटक के 5 गारंटी वाले वादों को महाराष्ट्र में दोहराएगी कांग्रेस, क्या योजनाप्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी भी करेगी खेल
मनोज जरांगे अकेले महायुति के लिए खतरा बन रहे हैं तो संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी महाविकास अघाड़ के रास्ते का रोड़ा बन सकता है। लोकसभा चुनावों में अंबेडकर INDA गठबंधन के साथ दोस्ती करना चाह रहे थे लेकिन सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनने की वजह से दोस्ती बेपटरी हो गई थी।हालांकि लोकसभा चुनाव में प्रकाश अंबेडकर बहुत ज्यादा असर नहीं डाल सके। उनकी पार्टी ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उनमें से सिर्फ दो पर ही उनके उम्मीदवार जमानत बचा सके। प्रकाश अंबेडकर खुद अकोला सीट से बुरी तरह हार गये थे। वह 2,76,747 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे लेकिन यह विधानसभा चुनाव है। जानकारों का मानना है कि प्रकाश अंबेडकर इसमें एक फैक्टर हैं और दलितों के बीच लोकप्रिय हैं। 2014 में इस दल को दो सीटों पर जीत मिली थी और 0.62 फीसदी वोट मिले थे, जो 2019 में बढ़कर 4.57 फीसदी हो गए।