महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वर दास महाराज जी चित्रकूट पहुँचे, हिंदू एकता का दिया संदेश

चित्रकूट। महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वर दास महाराज जी चित्रकूट पहुँचकर हिंदू एकता का संदेश दिया। साधारण व्यक्तित्व के धनी एवं सर्व वर्ग के लोकप्रिय महामंडलेश्वर अखिलेशवर दास महाराज जी शनिवार, 22 नवंबर 2025 को चित्रकूट के कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग और कोल-भील आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर नोटबुक, पेन, पेंसिल वितरण किया। उनके चूल्हे पर बना भोजन भी ग्रहण किया गया। इस दौरान हिंदू समरसता और हिंदू एकता का संदेश देते हुए भेदभाव से ऊपर उठकर एकता बनाए रखने की अपील की गई।

Report by- Monika Vaghela

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *