जनशक्ति ने दिलाई महाविजय; हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर पीएम मोदी भी गदगद, दिया खास संदेश

रियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को नमन करते हुए इस विजय को विकास और सुशासन की जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, “हरियाणा की जनशक्ति ने भाजपा पर जो भरोसा दिखाया है, वह सराहनीय है।
यह विजय उन सभी लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हमें चुना है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए हम कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।”भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले, भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी।प्रधानमंत्री ने इस महाविजय के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मेरे सभी कार्यकर्ता साथियों को मेरी हार्दिक बधाई! आपने जिस समर्पण और निष्ठा के साथ राज्य की जनता की सेवा की है और विकास के हमारे एजेंडे को जन-जन तक पहुंचाया है, उसी का परिणाम यह ऐतिहासिक जीत है। यह आपकी कड़ी मेहनत का फल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *