क्या‌ भूपेश पर भरोसा खत्म! लोकसभा चुनाव से पहले क्यों शैलजा की छुट्टी, कैसे बढ़ा पायलट और टीएस का कद?

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए डरावने सपना की तरह है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने कभी नहीं सोचा था कि राज्य से उनकी सत्ता छिन जाएगी।प्रदेश में करारी हार के बाद अब कई तरह से बदलाव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के अंदर देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों हुए बदलाव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीति कि हवा बदलती हुई दिख रही है। लेकिन इतने दिनों में 5 साल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल को कोई नया दायित्व नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में इन दिनों भूपेश का भरोसा कांग्रेस में नजर नहीं आ रहा है! वही इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति में शामिल किया जाना कई तरह के इशारे कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद विपक्ष का नेता चरण दास महंत को बना दिया गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष के रूप में दीपक बैज को यथावत बने रहने दिया गया। लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सब की निगाहें टिकी हुई थी। माना जा रहा था कि भूपेश बघेल को पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर जल्द से जल्द कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा है मानो प्रदेश में “भूपेश है तो भरोसा है” की बात कहने वाली कांग्रेस का भरोसा भूपेश से खत्म हो गया है! यही वजह है कि चुनाव में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद 20 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन भूपेश बघेल को किसी भी बड़ी जिम्मेदारी से अब तक दूर रखा गया है।

चुनाव हारे टीएस को लोकसभा में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति में शामिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने सिंहदेव को शामिल ही नहीं किया है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। हालांकि साल 2023 के चुनाव से पहले हलचल यह भी थी कि प्रदेश में अगर दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में सिंहदेव को मौका भी मिल सकता था। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सत्ता वापसी करने में नाकामयाब रही है। वही सिंहदेव अपना ही चुवाव हार गए। लेकिन हार के बाद भी सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी में कद बढ़ गया है।

प्रभारी के तौर पर शैलजा की छुट्टी और पायलट पर भरोसा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रभारी को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ में हार के बाद प्रदेश की प्रभारी कुमारी शैलजा की जगह सचिन पायलट को मौका दिया है। अब छत्तीसगढ़ पायलट के हाथों में आ गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पायलट को प्रभारी बनने के साथ ही अंदरुनी रूप से संगठन में कई बड़े बदलाव कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *