लोकसभा नतीजों के बाद मंत्रियों के साथ योगी की पहली बैठक, दिए ये निर्देश, नहीं थे दोनों डिप्टी सीएम

लोकसभा नतीजों के बाद सीएम योगी ने शनिवार को पहली बार मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए पर दोनों डिप्टी सीएम नहीं थे। इस बैठक में सीएम योगी ने मंत्रियों के साथ उम्मीद के हिसाब से चुनाव नतीजे नहीं आने की समीक्षा की।उन्होंने मंत्रियों से कहा कि सभी जनता के बीच जाएं। इसके साथ ही काम मे तेजी लाई जाए। हर मंत्री अपने विभाग की कार्य योजना बना कर दे। योगी ने प्रभार वाले मंत्रियों को जिलों मे जाकर समीक्षा करने को कहा। इस दौरान योगी ने सांसद बने मंत्रियों और विधायकों को बधाई दी।शनिवार सुबह 11 बजे से लोकभवन में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री की इस बैठक में प्रदेश के कामकाज को लेकर मंथन किया। विभागों के काम में तेजी लाने और चुनाव के दौरान जनता से मिले फीडबैक के आधार पर समस्याओं को दूर करने पर भी चर्चा की। सीएम योगी ने इस दौरान मंत्रियों को जनता के बीच जाने को कहा। इस साथ कई और निर्देश दिए।इससे पहले पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह ही अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की। जनता दर्शन में पहुंचे आमजनों से मिलकर सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना, फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को हर हाल में न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि संबंधित जनपदों में कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *