लालू यादव जेल जाएंगे या नहीं? सुप्रीम कोर्ट से CBI बोली- बैडमिंटन खेल रहे हैं RJD अध्यक्ष

रजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में फिर से जेल जाएंगे या नहीं, इसपर संशय बरकरार है। जमानत रद्द करने को लेकर सीबीआई द्वारा लगाई गई अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अक्टूबर तक टाल दी है।

सुनवाई की अगली तारीख अभी नहीं बताई गई है। शुक्रवार को इस मामले पर शीर्ष अदालत में सुनवाई हुई। किडनी ट्रांसप्लांट का हवाला देते हुए लालू यादव की ओर से सीबीआई की अर्जी का विरोध किया। इसके जवाब में जांच एजेंसी ने कहा कि लालू फिट हैं, वे बैडमिंटन खेल रहे हैं। उनकी जमानत रद्द की जाए।

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने लालू को पिछले साल अप्रैल महीने में जमानत दी थी, इसके बाद वे करीब तीन साल बाद जेल से रिहा हुए थे। सीबीआई ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान लालू यादव की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सीबीआई की अर्जी का विरोध किया। सिब्बल ने कहा कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, ऐसे में उनकी जमानत रद्द करने की मांग गलत है।

इसके जवाब में सीबीआई की ओर से एएसजी ने कहा कि लालू यादव बैडमिंटन खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जमानत रद्द होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मामले की सुनवाई को टाल दिया है। अगली सुनवाई जी 20 शिखर सम्मेलन के बाद अक्टूबर में होगी। तारीख अभी तय नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *