चंडीगढ़ से कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चा, भाजपा ने सर्वे तक करा लिया; क्यों कयास

पनी बेबाक बयानबाजी से अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के चंडीगढ़ से साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के चर्चे हैं। वह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।भाजपा के सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ से इस बार भी बाहरी प्रत्याशी को उतारने की तैयारी है। फिलहाल बॉलीवुड एक्ट्रैस किरण खेर भाजपा से यहां की सांसद हैं। बॉलीवुड का विकल्प भी बॉलीवुड से सोचा जा रहा है। इस बारे में भाजपा ने एक सर्वे भी करवा लिया है और इस बारे में कंगना को बता दिया गया है।

कंगना ने चंडीगढ़ में आवास भी ले लिया
कंगना ने चंडीगढ़ में आवास भी ले लिया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने स्थानीय नेताओं में से उम्मीदवार चुनने के लिए भी एक सर्वे करवाया था लेकिन आपसी कलह के कारण भाजपा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। चंडीगढ़ संसदीय सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मालिक भी सक्रिय हुए थे लेकिन उन पर सहमति नहीं बनी। अब कंगना रनौत के नाम की चर्चाएं चल रही हैं हालांकि, भाजपा हाईकमान ही इस बारे में कोई फैसला लेगा।

चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचली वोटों को साधना चाहती है भाजपा
भाजपा कंगना रनौत के जरिए चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचली वोटों को साधना चाहती है। चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में हिमाचल के लोग रहते हैं। कंगना मूलरूप से हिमाचल के मंडी जिला की रहने वाली हैं और उन्होंने मनाली में भी अपना घर बनाया है। कंगना रनौत की पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। वह यहां के सेक्टर-15 के डीएवी स्कूल से पासआउट हैं। अब भी वह अक्सर चंडीगढ़ आती-जाती रहती हैं।

चुनाव लड़ने के लिए थे संकेत
इससे पहले कंगना ने 4 नवंबर को चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। कंगना मूवी तेजस की रिलीज के बाद गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंची थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। तब उनके हिमाचल के मंडी सीट से चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *