झारखंड में सीट बंटवारे पर INDIA गठबंधन में फंसा पेंच, JMM ने मांगीं 2 और सीटें

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फिर पेंच फंस गया है. कांग्रेस ने सभी दलों से चर्चा करके एक फॉर्मूले पर करीब करीब सहमति बना ली थी और कहा जा रहा था कि सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है, लेकिन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दो और सीटों की मांग की है.

इससे मामला उलझ गया है.

झारखंड के इंडिया गठबंधन में जेएमएम को 43 (पिछली बार 43), कांग्रेस को 29, ( पिछली बार 31), राजद को 5 ( पिछली बार 7) और सीपीएम माले को 4 सीटें देने पर सहमति बनी थी. इंडिया गठबंधन में सीपीएम माले की पहली बार एंट्री हुई है.

लेकिन शुक्रवार को भाजपा के जमुआ विधायक केदार हाजरा और आजसू के चंदनकियारी से पूर्व विधायक उमाकांत रजक झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं. इसके बाद जेएमएम ने कांग्रेस से दो और सीटों की मांग कर दी है. इसके चलते गठबंधन में नया पेंच फंस गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *