संजय झा बने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष, JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश ने की घोषणा

राज्यसभा सांसद संजय झा जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनकी नई और बड़ी जिम्मेदारी पर मुहर लगाई गई। दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में शनिवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार के अलावे, केसी त्यागी, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, देवेश चंद्र ठाकुर, समेत पार्टी के सभी महत्पूर्ण नेता शामिल थे।

बैठक से पहले ही इसकी संभावना जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका प्रस्ताव किया जिसपर सभी कार्याकारिणी सदस्यों ने सहमति जता कर उनके नाम पर मुहर लगा दी।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार के लिए संगठन का विस्तार आवश्यक है। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा होगी। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग के लिए कई पदाधिकारियों को मनोनित किया जाएगा। ऐसे में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संजय झा का नाम सबसे उपर था।

बीजेपी से जदयू में आए संजय झा नीतीश कुमार के काफी करीबी और विश्वस्त नेताओं में माने जाते हैं। पिछले कुछ समय से नीतीश कुमार अपनी हर गतिविधि में शामिल करते थे। वे बिहार विधान परिषद का सदस्य रहते हुए जल संसाधान मंत्री थे। हाल ही में पहली बार राज्यसभा पहुुंचे सजय झा को उच्च सदन में पार्टी का नेता चुना गया था। अब उन्होंने यह नई जिम्मेदारी दी गयी है। नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा की। सभी सदस्यों ने ताली बजाकर इसका स्वागत किया। संजय झा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार में पार्टी नेताओं में खुशी का माहौल है। पटना में जश्न की तैयारी चल रही है।

बिहार सरकार के मंत्री अशोेक चौधरी ने कहा है कि इस निर्णय से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संजय झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तो नीतीश कुमार समेत पार्टी के वरीय नेताओं को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ने जा रही है। संजय झा इसमें अपनी भूमिका मजबूती से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर बीजेपी के साथ जेडीयू के संबंध उनके कार्यकाल में और प्रगाढ़ होंगे। जेडीयू के महागठगबंधन से निकलकर एनडीए में शामिल होने में संजय झा ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *