इजरायल के खिलाफ खुला एक और मोर्चा, लेबनान से बरसीं मिसाइलें; जवाब में 12 गांव तबाह

रान समर्थित लेबनान के हिजबुल्लाह लड़ाकों ने एक नाटकीय वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने इजरायली जासूसी गुब्बारे और उसके लॉन्चिंग पैट को मिसाइल हमले में तहस नहस कर दिया है। हिजबुल्लाह ने अपने बयान में यह भी कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान इजरायली उपकरण चलाने वाले सैन्य दल को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें कुछ इजरायली सैनिक मारे गए हैं और कुछ घायल हुए हैं।हिजबुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि इजरायली सैन्यबलों पर ‘सीधा हमला किया गया, जिसके परिणामस्वरूप मौतें और चोटें आईं हैं।’उधर, चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने भी इसकी पुष्टि की है। उसके मुताबिक हिज्बुल्लाह लड़ाकों ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान के एक गांव में इजरायल से आ रहे जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है।हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि जासूसी गुब्बारे की गतिविधि पर लगातार नजर रखने और उसके स्थान का निर्धारण करने के बाद, हिजबुल्लाह सेनानियों ने उसे निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। बयान में कहा गया है कि गुब्बारे को इजरायली साइट पर रस्सी से बांध दिया गया था, जहां से उसे कंट्रोल किया जा रहा था। हिजबुल्लाह लड़ाकों ने उस लॉन्चिंग सेंटर को भी मिसाइल दाग कर तबाह कर दिया है और वहां तैनात दल को मार डाला है।एक लेबनानी सैन्य सूत्र ने शिन्हुआ को बताया कि एक इजरायली जासूसी गुब्बारा उत्तरी इजरायली क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में घूमता हुआ देखा गया था, लेकिन हवाओं की दिशा उलट गई और वह लेबनानी हवाई क्षेत्र की ओर चला गया, जिससे वह लेबनान के दक्षिणी में सीमावर्ती गांव रमीश के आसपास मंडराने लगा। सूत्र ने कहा कि इसके बाद लेबनानी सेना के सदस्यों ने गुब्बारे को नष्ट कर दिया।सूत्रों के अनुसार, इजरायल ने पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में आठ कस्बों और गांवों को निशाना बनाते हुए दस हवाई हमले किए हैं और दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र में 12 कस्बों और गांवों की ओर लगभग 50 गोले दागे। उन्होंने बताया कि एक हमले में दक्षिण-पश्चिमी गांव यारून को भी निशाना बनाया गया, जिसमें चार घर नष्ट हो गए और चार नागरिक घायल हो गए, जिन्हें दक्षिणी शहर टायर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *