चांद का हुआ दीदार, कल मनेगी ईद, इतने बजे अदा की जाएगी नमाज

माह ए रमजान चांद के दीदार के साथ समाप्त हो गया है। चांद के दीदार के साथ ही गुरुवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं नमाज का समय शहर मुफ्ती ने जारी कर दी है।साथ ही सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। ईद को लेकर एक ओर जहां शहर मुफ्ती ने ने अपील की है। वहीं दूसरी ओर जामियत उलेमा ए हिंद ने अपील की है। शहर मुफ्ती ने सभी रोजेदारों और नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी है। अपील की है कि नमाज ईदगाह परिसर में ही पढ़ी जाएगी। इसके अलावा सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। नई ईदगाह में 6:45 और पुरानी ईदगाह में 7:15 पर नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों मस्जिदों में नमाज का समय जारी कर दिया गया है। ईद के दिन ईदगाह में 6:45 सुबह, जामा मस्जिद में सुबह 7:15, बुल्लेशाह मस्जिद में सुबह 7:45 पर नमाज पढ़ी जाएगी।

ईद का दिन पूरी इंसानियत के लिए पूरी दुनिया के लोगों के लिए अमन का खुशी का सुकून का जरिया बने। ईद मोहब्बत का पैगाम देता है। ईद का भाईचारगी और मिलनसारी का संदेश देता है। ईद यह बताता है कि हमारा कोई रब है, कोई पैदा करने वाला है जिसके हुक्म पर जिंदगी गुजारनी चाहिए। ईद यह पैगाम यह भी है कि पूरे महीने में जिस तरह से हलाल और अल्लाह की रजामंदी के लिए नेक काम किये, रोजे रखे इबादत किया और जहां तक हो सका गरीबों का इंसानों का एहतेराम किया। हमेशा पूरे साल इसका ख्याल रखा जाये, एक इंसान अपने अल्लाह से भी अपने रिश्ते को अच्छा रखे और जमीन पर बसने वाले तमाम इंसानों का ख्याल करे और एहतेराम करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *