नवंबर में GST कलेक्शन से सरकारी खजाने में आए ₹1.70 लाख करोड़, इम्पोर्ट से बढ़ा 10.2% राजस्व

नवंबर 2025 में भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन ₹1.70 लाख करोड़ रुपये रहा। यह कलेक्शन पिछले साल नवंबर 2024 के जीएसटी कलेक्शन (₹1.69 लाख करोड़) से ज्यादा है, लेकिन अक्टूबर 2025 के रिकॉर्ड कलेक्शन (₹1.96 लाख करोड़) के मुकाबले कम है, जो त्योहारी सीजन के बाद खरीदारी में कमी को दर्शाता है।

GST कलेक्शन का विवरण

नवंबर में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू ₹1,70,276 करोड़ रुपये रहा, जो नवंबर 2024 के मुकाबले 0.7 परसेंट की मामूली बढ़त को दर्शाता है। जीएसटी रेट में कमी के बाद डोमेस्टिक रेवेन्यू में गिरावट आई है।

घटकनवंबर 2025 कलेक्शनसाल-दर-साल अंतर
सेंट्रल GST (CGST)₹34,843 करोड़
स्टेट GST (SGST)₹42,522 करोड़डोमेस्टिक रेवेन्यू 1.5% घटा
इंटीग्रेटेड GST (IGST)₹46,934 करोड़
ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू₹1,24,299 करोड़2.3% घटकर

इम्पोर्ट से मिली मजबूती

नवंबर में सामानों के इम्पोर्ट (आयात) से रेवेन्यू में 10.2 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो ₹45,976 करोड़ रुपये हो गया। इस उछाल से टोटल ग्रॉस GST रेवेन्यू में स्थिरता बनी रही।

  • नेट कलेक्शन: रिफंड को एडजस्ट करने के बाद घरेलू GST रेवेन्यू 1.5% घटकर ₹1,15,558 करोड़ रह गया। हालांकि, एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से नेट कलेक्शन में 11.6% का जबरदस्त उछाल आया, और यह ₹36,521 करोड़ रुपये हो गया।
  • अप्रैल-नवंबर 2025: इस अवधि में टोटल नेट GST रेवेन्यू साल-दर-साल 7.3% बढ़कर ₹12.79 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

सेस कलेक्शन और राज्यों का प्रदर्शन

नवंबर 2025 में कम्पेनसेशन सेस कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। यह पिछले साल के ₹12,398 करोड़ रुपये से घटकर ₹4,737 करोड़ रुपये रह गया, जिससे कम्पेनसेटरी फंड पर दबाव दिखा।

राज्य-वार एनालिसिस में केरल पॉजिटिव ग्रोथ चार्ट में सबसे आगे रहा, जहां SGST में 7 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। महाराष्ट्र में 3 परसेंट और बिहार में 1 परसेंट की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *