GST 2.0 का पहला दिन बना शॉपिंग फेस्टिवल, टीवी-एसी से लेकर किराना तक की जमकर खरीदारी

GST Reforms News: नवरात्रि के पहले दिन से लागू हुए जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स ने मार्केट में गजब की रौनक ला दी। सोमवार, 22 सितंबर को ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की और दुकानों से लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।

इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की सबसे ज्यादा डिमांड

टैक्स रिफॉर्म लागू होते ही टीवी और एसी की बिक्री में भारी उछाल आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट की सेल 30-35% तक बढ़ी, वहीं एसी की कीमतों में 3,000 से 5,000 रुपये तक की कमी देखने को मिली। कुछ प्रीमियम टीवी पर तो 85,000 रुपये तक की कीमत घट गई।

किराना स्टोर्स पर भी लगी भीड़

जीएसटी 2.0 के तहत कई जरूरी और खाने-पीने की चीजें सस्ती हो गईं, जिससे मोहल्लों के किराना स्टोर्स पर ग्राहकों की लंबी लाइनें लगीं। हालांकि कई जगह पैकेज्ड फूड आइटम्स की संशोधित MRP को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच बहस भी हुई।

ई-कॉमर्स कंपनियों की बल्ले-बल्ले

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ट्रैफिक अचानक बढ़ गया। फैशन ब्रांड स्निच के ऑर्डर्स में 40% का उछाल आया, वहीं द पैंट प्रोजेक्ट ने 15-20% ज्यादा बिक्री दर्ज की। शैडो ईटेल ने घरेलू आवश्यक वस्तुओं की डिमांड में 151% वृद्धि का दावा किया।

दो स्लैब से सस्ता हुआ बाजार

पहले जीएसटी स्ट्रक्चर में 5%, 12%, 18% और 28% की चार टैक्स दरें थीं, जिन्हें अब घटाकर सिर्फ दो स्लैब- 5% और 18% कर दिया गया है। इससे रोजमर्रा के लगभग 99% सामान सस्ते हो गए, जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *